पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जपासपा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बूथस्तरीय प्रभारियों का गठन

जपासपा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बूथस्तरीय प्रभारियों का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2019 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे विभिन्न राजनीतिक पार्टी में सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। सभी अपने अपने पार्टियों के प्रत्याशियों के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रचार प्रसार करने का अभियान चलाने के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं। वहीं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के बूथ स्तर पंचायत प्रभारियों का गठन किया जा रहा है। इसी अभियान में जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के जय भारत सामंता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व क्षेत्रीय विधायक गीता कोड़ा के संयुक्त अध्यक्षता में पार्टी को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर किये गये विकास कार्यों का प्रचार प्रसार चलाने की अपील की। साथ ही बूथ स्तर पंचायत कमेटी का भी गठन किया गया। मालूम हो की प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बूथ स्तर पर बूथ समिति का गठन एवं पार्टी को मजबूतीकरण को लेकर मंगलवार को जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के जयभारत सामंता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजित की गई। जिसमें जगन्नाथपुर प्रखंड के सभी 16 पंचायतों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि जीत के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता है। जभासपा के सभी कार्यकर्ता जनता के पास जाएं और मजबूती से पार्टी का विकास कार्य का प्रचार प्रसार करें।

खबरें और भी हैं...