जगन्नाथपुर: मध्य विद्यालय में पोशाक का हुआ वितरण
राजकीय बालिका मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में मंगलवार को प्रबंधन समिति सदस्यों कि बैठक सह पोषाक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक गीता कोड़ा सहित स्कूल के बच्चे, अभिभावक व प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। पोषाक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि यह वह बच्चे हैं जो पढ़कर लिखकर जिला, राज्य व देश का नाम उज्जवल करेंगे। इसके लिए बस कम से कम एक घंटे बच्चें के माता पिता अपने बच्चें को घर में पढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने विधायक गीता कोड़ा को विद्यालय की जर्जर अवस्था भवन को तोड़कर 8 कमरे के भवन व कंप्यूटर कक्ष समेत दस भवन का निर्माण कराने हेतु एक ज्ञापन सौंपा।