21 को आंशिक भारत बंद में सड़क पर उतरेगी महासभा
जगन्नाथपुर|आदिवासी सेंगेंल अभियान व आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त बैठक बुधवार को बाजार टांड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने की। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष भूषण लागुरी ने कहा कि 21 मई की आंशिक भारत बंद का समर्थन करते हैं। लिंगायत धर्म के साथ आदिवासियों की प्रकृति पूजा सरना धर्म कोड को मान्यता देते जनगणना में अलग कोलम कोड में दिया जाना चाहिए। महतो, तेली , घटवार को आदिवासी सूची में वोट के लाभ के लिए जबरन शामिल करने की कोशिश आदिवासी समाज से बहुत बड़ा धोखा है। अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने कहा कि आदिवासी मूलवासी को अपनी जमीन से बेदखल करने के लिए बाहर के उद्याेगपतियों को बसाना चाहती है।