पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआईजी ने देखा पुल निर्माण का काम

डीआईजी ने देखा पुल निर्माण का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | भोपालपट्नम में इंद्रावती नदी पर बन रहे नए पुल के कार्य का निरीक्षण गुरूवार को डीआईजी रतनलाल डांगी ने किया है। इस दौरान उनके साथ पुलिस विभाग के कई आला अफसर भी मौजूद थे। यहां उन्होंने पुल बनाने में लगने वाले समय सहित अन्य जानकारी ली।

मोबाइल वितरण के लिए पंजीयन शुरू

भानुप्रतापपुर| ब्लॉक में संचार क्रांति योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 जून तक अंतिम सूची तैयार की ली जाएगी। हितग्राहियों के चयन के लिए संभावित सूची ग्रामीण क्षेत्र के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा, नगरीय क्षेत्र के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं महाविद्यालयों के लिए संबंधित विभाग द्वारा स्काई पोर्टल में उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लॉक के चयनित ग्राम पंचायत बैजनपुरी, बांसला, भानबेड़ा, बोगर, चिचगांव, चिलहाटी, चौगेल, घोटा, हाटकर्रा, कन्हारगांव, कोरर, मूल्ला, नरायणपुर आदि को दिया जाएगा। चयनित सूची का सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाशन होगा। दावा-आपति आमंत्रित होगी।

खबरें और भी हैं...