जगदलपुर | ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से 13 मई से संकल्प रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में चला रहे हैं। अब तक जिले के करीब 10 गांवों के 500 किसानों को आय दोगुनी करने खेती के साथ पशुपालन, मछलीपालन करने एवं व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया गया। उपसंचालक कृषि कपिल देव दीपक ने बताया कि अब तक बस्तर ब्लाॅक के ग्राम घोटिया, रोतमा, जगदलपुर ब्लाॅक के ग्राम नगरनार, माड़पाल, धनपूंजी और तोकापाल ब्लाॅक के ग्राम तोकापाल, लोहांडीगुड़ा ब्लाॅक के टाकरागुड़ा, बकावंड ब्लाॅक के उलनार सहित दरभा ब्लाॅक के ग्राम चिंगतरई व पखनार के ग्रामीणों को कृषि की उन्नत तकनीक एवं खरीफ 2018 के तैयारी के लिए जानकारी दी गई है।