जगदलपुर | प्री मानसून मेंटेनेंस को लेकर विद्युत वितरण कंपनी 18 मई से बिजली से जुड़े विभिन्न कामों का रखरखाव करेगी। इसके तहत शुक्रवार को शिव मंदिर वार्ड, ठाकुर रोड, समुंद चौक, पनारापारा, धरमपुरा, अघनपुर, डीआरडीओ, गायत्री मंदिर, हिकमीपारा, बैलाबाजार, अनुपमा चौक, कांग्रेस भवन चौक, संजय मार्केट और मोतीतालाबपारा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कंपनी के एई शहर कौशलेंद्र पांडे ने बताया कि जरूरत के मुताबिक इस समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।
बस्तर शिल्प कला पर आज होगी चर्चा
जगदलपुर | भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाएगा। कार्यालय अध्यक्ष डॉ. पीयूष रंजन साहू ने बताया कि इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन रखा गया है, जिसका शीर्षक बस्तर शिल्प कला है। कार्यक्रम दोपहर 11.30 बजे से शुरू होगा।
टीआर बने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नानगुर ब्लॉक के अध्यक्ष
जगदलपुर | छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक नानगुर ब्लाॅक में आयोजित की गई। इसमें संघ ने विशेष रूप से शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि इससे लोग अपने हितों के बारे में जागरूक होंगे। संघ के अध्यक्ष अजय परिहार ने सर्वसम्मति से नानगुर ब्लाॅक के अध्यक्ष टीआर ठाकुर काे बनाया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मिलन विश्वास ने कर्मचारियों से जुड़ी आवश्यक जानकारियाें और आगामी रणनीति के बारे में बताया।