जगदलपुर | नारायणपुर विधानसभा के संवेदनशील इलाके मर्दापाल के ग्राम बड़े कुरुसनार और अलनार में शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने गुरवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मर्दापाल में तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों को साइकिल दी। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेधावी बच्चों को चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पिछले 14 साल में छत्तीसगढ़ विकास के हिसाब से कई राज्यों से आगे निकल गया है।