पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र की शराब पहुंची बस्तर पुलिस ने 16 पेटी जब्त की

मप्र की शराब पहुंची बस्तर पुलिस ने 16 पेटी जब्त की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच पुलिस ने धनियालूर इलाके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए दो युवकों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खास बात यह है कि इनके पास से जो अंग्रेजी शराब बरामद की गई है वह मध्यप्रदेश की बताई जा रही है। अफसरों के अनुसार प्रदेश में शराब ठेकों के सरकारीकरण होने के बाद कोचियों को बड़ी मात्रा में शराब नहीं मिल रही है। ऐसे में शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों ने इसका तोड़ निकाल लिया है और मध्यप्रदेश की एक बड़ी शराब लॉबी छत्तीसगढ़ समेत बस्तर में काम कर रही है जो गांव-गांव में कोचियों को शराब उपलब्ध करवा रही है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्वजीत चौहान ने बताया कि एक सूचना के बाद धनियालूर इलाके के एक मकान में दबिश दी गई ताे यहां चंदन गुप्ता, सूरज गुप्ता और एक नाबालिग के पास से अंग्रेजी शराब की 16 पेटी मिली। इनमें करीब 800 नग पव्वा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब के बोतल में मध्यप्रदेश लिखा हुआ है।

इससे पता चलता है कि यह शराब मध्यप्रदेश से लाई गई है लेकिन इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर वे शराब उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं बता पा रहे हैं। आरोपी पुलिस को सिर्फ उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर ही बता पाए हैं। इस नंबर के आधार पर पुलिस शराब सप्लाई करने वाले की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि एमपी से बड़ी मात्रा में शराब बस्तर के गांव-गांव में छिपाए जाने की खबरें भी अफसरों को मिली है। ये शराब बस्तर तक कैसे और किसके माध्यम से पहुंची इसका कोई क्लू पुलिस के पास नहीं है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में शराब बस्तर में खप गई, इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं मिली।

मोबाइल नंबर के जरिए सप्लायर की हो रही तलाश

खबरें और भी हैं...