पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 26 बारातियों को दो दिन से थाने में बैठा रखी है पुलिस

26 बारातियों को दो दिन से थाने में बैठा रखी है पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जगदलपुर/बीजापुर

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाने में तैनात डीआरजी के जवानों ने 26 बारातियों को पूछताछ के नाम पर दो दिनों से थाने में बिठाकर रखा है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने इसका खुलासा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। हिमांशु के मुताबिक फुलोड़ गांव से बारात गदापाल गई थी। शुक्रवार को विदाई के बाद लौटते वक्त भैरमगढ़ थाने में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को रोक लिया गया। कुछ घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन को तो छोड़ दिया गया है, लेकिन 26 बारातियाें को नहीं छोड़ा गया है। इनमें 8 लड़कियां भी हैं, उन्हें भी रातभर थाने में ही बिठाए रखा गया है। आरोप है कि इस दौरान वहां महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थीं। शेष|पेज 7



हिमांशु का आरोप है कि इन सभी की सुरक्षा और सम्मान खतरे में है, पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है सभी आदिवासी हैं। यदि ये घटनाक्रम सामने नहीं आता तो संभव है कि इन्हें नक्सली बताकर गिरफ्तार दिखाती या किसी एनकाउंटर की कहानी सामने आ सकती थी। हिमांशु ने 26 बारातियों के नाम भी लिखे हैं और बीजापुर एसपी का मोबाइल नंबर भी लिखा है।

हिमांशु के अनुसार इन लाेगों को पुलिस ने रखा है थाने में

1. लक्ष्मण पिता जग्गू निवासी फुलोड़

2. पंडू पिता भीमा निवासी फुलोड़

3. बुधराम पिता बुरका निवासी फुलोड़

4. हिद्मु पिता भीमा निवासी फुलोड़

5. बोमरा पिता कुल्ला निवासी फुलोड़

6. राजू पिता विज्जू निवासी फुलोड़

7. आयतु पिता चैतु निवासी फुलोड़

8. बामन पिता पोद्या निवासी फुलोड़

9. हिड्मु पिता दुला निवासी फुलोड़

10. मंगलू पिता आयतु निवासी फुलोड़

11. रमेश पिता पेद्दा निवासी फुलोड़

12. मुन्ना पिता श्यामनाथ निवासी फुलोड़

13. बुधराम पिता सुकलू निवासी फुलोड़

14. हिड्मु पिता उंगा निवासी फुलोड़

15. बामन पिता दुला निवासी फुलोड़

16. जमली पिता बुरका निवासी फुलोड़

17. जोगी पिता बुदरू निवासी फुलोड़

18. मंगलो पिता सन्तु निवासी फुलोड़

19. उंगो पिता कोसा निवासी पुटेनार, फुलोड़

20. लिंगे पिता हिडमा निवासी पुटेनार, फुलोड़

21. मोती पिता हूँगा निवासी पुटेनार, फुलोड़

22. श्यामबती पति सुखराम वट्टी निवासी दरभा

23. कुमली पिता भीमा निवासी फुलोड़

24. कोसा पिता जोगा निवासी फुलोड़

25. कोसा पिता मडको निवासी फुलोड़

26. मंगलू पिता चेटू निवासी फुलोड़

अब बीजापुर थाने लाए गए सभी बाराती

इधर हिमांशु की पोस्ट के बाद भास्कर ने भैरमगढ़ से लेकर बीजापुर तक इस मामले की पड़ताल कराई। भास्कर टीम को बारातियों के पकड़े जाने की पुष्टि तो नहीं हो सकी लेकिन इतनी खबर जरूर मिली कि भैरमगढ़ से डीआरजी ने कुछ लोगों को पकड़ा है जिन्हें बीजापुर थाने में रखा गया है। हालांकि जब बीजापुर एसपी मोहित गर्ग से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि कई बार पूछताछ के लिए लोगों को रोका जाता है लेकिन अभी ऐसा मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। उन्होंने अफसरों से बात करने का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं...