पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीएस के दो शिक्षिकाएं राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से सम्मानित

डीपीएस के दो शिक्षिकाएं राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीपीएस के दो शिक्षिकाएं राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से सम्मानित

जगदलपुर| शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तरप्रदेश आगरा के जयप्रकाश सभागृह में आयोजित सेन्टर फॉर एजुकेशन डेवलपमेंट (CED) नई दिल्ली द्वारा तीसरे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार एवं कॉन्क्लेव में जदलपुर शहर के कालीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं सुश्री विद्या सिंह एवं श्रमती सुमिता चट्‌टराज को मोमेंटाे व प्रशस्ती पत्र देकर सीबीएसई के पूर्व निर्देशक डॉ. अशोक गांगुली, एनसीईआरटी के डीन प्रोफेसर सरोज यादव, इग्नू दिल्ली के पूर्व वाईस चांसलर प्रो. एम.एम. पंत व राज्यसभा सांसद सीपी यादव ने सम्मानित किया। सुश्री विद्या सिंह को इफेक्टिव टीचर और श्रीमती सुमिता चट्‌टराज को क्रिएटिव टीचर ऑफ द नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मनीषा सिंह ने शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

अब विदेशों में भी पढ़ाई का सपना पूरा करें

जगदलपुर| रूस एजुकेशन द्वारा विदेश की सरकारी सर्वोत्तम मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने हेतु सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इसी संदर्भ में रविवार को जगदलपुर में एक सेमीनार का आयोजन होटल देवांश रेसिडेन्सी में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...