पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैंबर के चुनाव की प्रक्रिया 21 से शुरू होगी

चैंबर के चुनाव की प्रक्रिया 21 से शुरू होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| बस्तर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए एडवोकेट संतोष मिश्रा को निर्वाचन अधिकारी और राहुल सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चैंबर के कार्यालय सचिव वीरेंद्र महापात्र को लिपिकीय कार्य एवं चुनाव से संबंधित अन्य कामों के लिए सहयोगी नियुक्त किया गया है। 21 मई को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 29 तारीख तक कार्यालय समय सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक लंच टाइम को छोड़ कर नामांकन पत्र, मतदाता सूची, संविधान की प्रति,निर्धारित शुल्क जमा करके महापात्र से ले सकते हैं। चुनाव से संबंधित किसी जानकारी या चर्चा चैंबर कार्यालय में उनके साथ शाम 4 से 5.30 बजे के बीच कर सकते हैं। अति आवश्यक होने पर पहले से सूचना दे कर उनके खुद के दफ्तर गीदम रोड पर भी चर्चा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...