पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत सचिवों को 6 महीने से न वेतन और पेंशन भी जमा नहीं

पंचायत सचिवों को 6 महीने से न वेतन और पेंशन भी जमा नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| बस्तर जनपद पंचायत में कार्यरत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि जनपद में पदस्थ सचिवों को नवंबर 2017 से लेकर अप्रैल 2018 तक के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जबकि वेतन की राशि का आबंटन कार्यालय को हो चुका है।

पंचायत सचिव संघ के बैनर से अपनी मांग रखते उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अंशदाई पेंशन राशि की कटौती अप्रैल 2012 से की जा रही है लेकिन वह राशि भी उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है। इसके अलावा सचिवों की सेवा पुस्तिका का संधारण भी नहीं किया जा रहा है। बासुराम शार्दुल, अस्तुराम, समलुराम, सुकदेव कश्यप, मुनीचंद कश्यप, चुन्नीलाल ठाकुर इन सचिवों की आकस्मिक मृत्यु होने के बाद भी इनके परिवार को पेंशन कटाैती की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कलेक्टर से उन्होंने आग्रह किया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति से विचार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

खबरें और भी हैं...