जगदलपुर| छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा को लूट यात्रा करार देते हुए आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह आर्य और प्रदेश प्रवक्ता परमेश राजा ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा दरअसल जनता की गाढ़ी कमाई से वसूले गए कर का दुरुपयोग कर निकाली जाने वाली लूट यात्रा है।