जगदलपुर| तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिन संघ ने शनिवार को शहर को सिटी ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चले इस प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथ से लेकर पीठ में राज्य सरकार के विरोध में मेंहदी से नारे लिखवाए । इसके बाद मितानिनों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। मितानिनों ने कहा कि वे अपना धरना प्रदर्शन नियमों के अंदर रहकर कर रही हैं।
ये हैं मितानिन संघ की मांग
1. 100 प्रतिशत राज्य अंशदान मितानिनों को मिले।
2. राज्य अंशदान का भुगतना हर महीने किया जाए।
3. मितानिनों को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक बनाने के अलावा एएनएम प्रशिक्षण प्राप्त मितानों को को शासकीय सेवा में भर्ती किया जाए।