पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध रेत खनन, महिलाएं बोलीं रोजी रोटी कैसे बंद कर दें

अवैध रेत खनन, महिलाएं बोलीं- रोजी रोटी कैसे बंद कर दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रावती नदी के पुराने पुल के पास से रेत के अवैध खनन का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को रेत का अवैध खनन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जारी रही।

सुबह इस काम में करीब 30 महिलाएं जुटी थीं वहीं शाम को 25 महिलाएं रेत निकालती रहीं। शाम को खुदाई कर रही महिलाओं से जब अवैध खनन के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह काम उनकी रोजी रोटी है इसे वे कैसे बंद कर सकते हैं। महिलाओं ने कहा कि करीब दो महीने पहले खनिज विभाग के अधिकारियों के कहने पर काम बंद कर दिया था जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ था। अब वे यह काम किसी भी सूरत पर बंद नहीं करेंगी। अवैध भंडारण कर रही महिलाओं में कुछ ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले निगम के अधिकारियों से इस स्थान को खदान के रूप में स्वीकृति दिलाने की मांग की थी, जिसे निगम अब तक पूरा नहीं कर पाया है। सोमवार को भी इसी मांग को लेकर निगम के अधिकारियों से मिलकर इस मामले में बातचीत की जाएगी। महिलाओं ने कहा कि जब तक इस स्थान को खदान की स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक खुदाई जारी रहेगी। जिला खनिज अधिकारी अारसी नेताम ने कहा कि नदी से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए माइनिंग इंस्पेक्टर को आदेश दिया गया है। जल्द ही इस काम पर रोक लगेगी।

भास्कर फॉलाेअप

माफिया इंद्रावती को चीर रहे, जिम्मेदार बेखबर

अवैध रेत खनन को रोकने में जिम्मेदार उदासीन, शनिवार को भी महिलाओं ने 3 ट्रैक्टर से ज्यादा रेत निकाली

पार्षद व खनिज अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान

प्रवीर वार्ड के आखिरी हिस्से में स्थित इंद्रावती नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को लेकर पार्षद और खनिज विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को नदी से हो रहे अवैध खनन को लेकर माइनिंग इंस्पेक्टर ने पार्षद संजय बाफना को इसकी जानकारी दी थी और इसे रोकने के लिए कहा था। पार्षद ने कहा कि खदान की स्वीकृति और इसे लीज पर संचालित करने के लिए 2016 से कोशिश कर रहा हूं लेकिन अब तक निगम ने इसे खदान के रूप में स्वीकृति दिलाने कोशिश नहीं की है। दूसरी ओर जानकारी होने के बाद भी शनिवार को कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

इंद्रावती के पुराने पुल के पास शाम 6 बजे तक महिलाएं रेत खनन करती रहीं।

अवैध भंडारण जोरों पर

नदी से खनन के बाद रेत को बेचने में कोई परेशानी न हो इसको लेकर नदी के ऊपरी हिस्से में रेत का अवैध भंडारण इन दिनों जाेरों पर किया जा रहा है। रेत की ढुलाई कर रही महिलाओं ने बताया कि रेत खरीदने के लिए रविवार को कई व्यापारी आने वाले हैं, जिसके चलते इस काम को आज खुदाई से ज्यादा तवज्जो देते हुए पूरा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...