पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर का आदेश नहीं माना आयरनयुक्त पानी पी रहे लोग

कलेक्टर का आदेश नहीं माना आयरनयुक्त पानी पी रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल की समस्या की शिकायत करने पहुंचीं घाटपदमूर पंचायत की महिलाएं।

भास्कर न्यूज|जगदलपुर

ग्राम पंचायत घाट पदमूर पंचायत के पुजारीपारा और मुरियापारा में रहने वाले 70 परिवारों के 300 सदस्यों को इन दिनों पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के चलते कुछ हैडपंपों में पानी कम निकल रहा है वहीं अधिकतर हैंडपंपों से गंदा और आयरनयुक्त पानी आ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए 50 से अधिक ग्रामीण दो बार कलेक्टर धनंजय देवांगन से शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस समस्या को दूर करने के लिए आयरन रिमूवल प्लांट लगवाने के लिए पीएचई को निर्देश दिया था लेकिन उनके आदेश के दाे महीने बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया जा सका है। इसके चलते ग्रामीण इन दिनों पटेलपारा से पानी ला रहे हैं वहीं कुछ लोग मजबूरी में हैंडपंप के पानी काे उबालकर भी पी रहे हैं। पुजारीपारा अौर मुरियापारा में रहने वाली हिरमनी बघेल ,देवकी, राधा, सोनादई , कमला और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पंचायत ने इन दोनों पारा में आबादी के हिसाब से 6 हैंडपंप लगाए हैं। इसमें से अधिकतर हैंडपंप से गर्मी से पहले ही आयरनयुक्त पानी निकल रहा है। कई बार इस समस्या को दूर करने के लिए सरपंच बसंती बघेल से कहा गया लेकिन वह इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पंचायत सचिव रतन कश्यप ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश की कोई कापी अब तक पंचायत को नहीं मिली है। दूसरी ओर पानी की किल्लत को दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...