पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 खिलाड़ियों ने बनाए अर्धशतक पनारापारा ने तितिरगांव को हराया

3 खिलाड़ियों ने बनाए अर्धशतक पनारापारा ने तितिरगांव को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा बस्तर क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित वन-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को एक मैच खेला गया। जिसमें तितिरगांव और पनारापारा की टीमें आमने-सामने हुईं। पनारापारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

हालांकि 19 रन पर टीम को पहला झटका लगा। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान राजेश ठाकुर मैदान पर उतरे। उधर दूसरे छोर पर ओपनर सुकुल ने 11 चौके मारे और 73 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेली। इसी तरह आक्रमक बल्लेबाज गुरुनाथ ने भी 11 चौके जड़ते हुए 65 गेंद खेल कर 70 रन बनाए। इस जोड़ी का बखूबी साथ देते मध्यक्रम के बल्लेबाज टिनका ने 8 चौकों की मदद से 52 बॉल पर 57 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 277 रन का स्कोर बनाया। वहीं इन बड़ी साझेदारियों को तोड़ने के लिए तितिरगांव के कप्तान ने 10 गेंदबाजों को आजमाया। गौरव और वशु ने 2-2 विकेट हासिल किए।

पनारापारा के गेंदबाजों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन: लक्ष्य का पीछा करने उतरी तितिरगांव ने अच्छी शुरुआत की। जिसमें जिमेश ने 2 चौके लगा कर 40 बॉल में 21 और सुरेश ने 16 गेंदों पर 6 चौके लगाकर 27 रन बनाए। वहीं सुरेश के आउट होने पर तितिरगांव की पूरी टीम लडख़ड़ा गई। 136 रन बनाने के बाद सभी खिलाडी आउट हो गए। बल्लेबाजी में जहां पनारापारा के लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया वहीं गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने कमाल किया। गौतम ने 22 रन देकर 3 विकेट व प्रेम ठाकुर ने 24 रन देकर 3 विकेट झटके। गुरुनाथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को मोंगरापाल और कालीपुर के बीच मुकाबला होगा।

लालबाग मैदान पर शनिवार को हुए मैच में पनारापारा के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...