पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 दिन हो गए बोर्ड के रिजल्ट निकले, पूरक की फीस तय नहीं

11 दिन हो गए बोर्ड के रिजल्ट निकले, पूरक की फीस तय नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| इस साल 10वीं,12वीं बोर्ड के नतीजे एक साथ घोषित हुए 11 दिन हो गए, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब तक पूरक के अलावा क्रेडिट योजना के तहत होने वाली परीक्षाओं की फीस तय नहीं कर पाई है। इन परीक्षाओं के आवेदन विद्यार्थी आॅन या आॅफ लाइन भरेंगे, यह भी स्पष्ट नहीं है।

इसे लेकर पूरक आए और क्रेडिट योजना के तहत परीक्षा देने वाले छात्र कभी अपनी शालाओं तो कभी समन्वयक संस्थाओं के चक्कर काट रहे हैं। समन्वयक संस्था में बोर्ड प्रभारी जोगेश दास ने बताया कि बोर्ड का रिजल्ट जारी हुए 11 दिन का समय हो गया है, लेकिन पूरक और क्रेडिट योजना के शुल्क के बारे कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।

पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना के लिए आवेदन 24 तक: असंतुष्ट 70 विद्यार्थियों ने पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकाॅपी के लिए आवेदन किए। वहीं दूसरी ओर माशिमं ने इस काम के लिए विद्यार्थियों को 24 मई तक का समय दिया है।

कार्यालय से नहीं मिलती कोई जानकारी

बस्तर में संभागीय कार्यालय खोलने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि लोगों को यहां से कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पूरक और क्रेडिट परीक्षा के बारे जब यहां के सेक्शन अधिकारी बीएल चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं भेजी गई है। जैसे ही पता चलेगा तो विद्यार्थियों को बता दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...