सड़क पर कबाड़ बने वाहनों को निगम ने हटाया, दो हजार जुर्माना भी ठोंका
जगदलपुर| नगरपालिक निगम ने यातायात में बाधक बन रहे बेतरतीब खड़े वाहन और कबाड़ को हटाने का काम शुरु कर दिया है। निगम आयुक्त के साथ शुक्रवार को शहर के कुम्हारपारा इलाके में दो स्थानों पर कबाड़ियों के यहां सड़क पर रखे पुराने वाहनों को हटाया गया और इन पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।