पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों की ई हाजिरी लेना अपमानजनक: संघ

शिक्षकों की ई-हाजिरी लेना अपमानजनक: संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| टेबलेट के माध्यम से ली जा रही हाजिरी को छग शिक्षक संघ ने अच्छा तो बताया है लेकिन एक ही संस्था में काम करने वाले लिपिक एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को छोड़कर अध्यापकों की ई हाजिरी लेना शिक्षक समुदाय का अपमान है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक कांग्रेस, प्रधान अध्यापक कल्याण संघ और ननि एवं पंचायत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार रात को शिक्षा मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों की मेहनत और ईमानदारी से बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 80 फीसदी आए हैं। आवासीय व्यवस्था नहीं होने के बावजूद शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी ई हाजिरी उनका सरासर अपमान है। यदि सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की ई हाजिरी होती है तो शिक्षकों के सभी संघ इसका समर्थन करेंगे। इसके चलते ई हाजिरी की व्यवस्था को स्थगित करने की मांग की जाती है।

खबरें और भी हैं...