जगदलपुर| शहीद पार्क में शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय जिला बस्तर की बैठक का आयोजन किया किया गया जिसमें मुख्य रूप से बस्तर जिले की तीन विधानसभा जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट में संकल्प शिविर का आयोजन 26 मई को किया जाएगा। शिविर के लिए संचालन समिति भी बनाई गई जिसके तहत जगदलपुर विधान सभा में हाता ग्राउंड शिविर में दरभा, जगदलपुर ब्लॉक के शिक्षा कर्मी शामिल होंगे।
बस्तर विधान सभा मे बकावण्ड, बस्तर के साथ साथ भानपुरी क्षेत्र के शिक्षा कर्मी भी शामिल होंगे इसी तरह चित्रकोट विधानसभा में बास्तानार, तोकापाल, लोहंडीगुड़ा के शिक्षा कर्मी शामिल होंगे। जिला संचालक राजेश गुप्ता,शैलेन्द्र तिवारी, जोगेन्द्र यादव ने कहा कि शिविर में शिक्षा कर्मी अपने परिवार के साथ सम्मिलित होंगे