जगदलपुर| प्री मानसून मेंटेनेंस के तहत विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में रख-रखाव कराया जा रहा है। इसके चलते शनिवार को गोलबाजार, प्रतापगंजपारा, कलेक्टोरेट रोड, बालाजी वार्ड, महारानी हॉस्पिटल के अलावा राउतपारा, दंतेश्वरी वार्ड, गंगामुंडा, जिपं रोड, बहादुरगुड़ा, राजेंद्रनगर वार्ड, गांधीनगर वार्ड और जवाहरनगर वार्ड में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।