जगदलपुर| समलेश्वरी एक्सप्रेस के इंजन के सामने वाला पहिया शुक्रवार को सिंगापुर रोड के पास शाम को 5.16 बजे अचानक पटरी से उतर गया जिससे अप लाइन पर रोल यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस हादसे से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उधर घटना के बाद रायगड़ा से दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया जो ट्रेन के बाकी डिब्बों को लेकर रायगड़ा पहुंचा।