पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेसमेंट में मिली खून से सनी लाश, गिरकर मरने का अंदेशा

बेसमेंट में मिली खून से सनी लाश, गिरकर मरने का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| शहर के प्रतापगंजपारा इलाके में ए टू जेड सेल के सामने निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक युवक की खून से सनी लाश बरामद की है। मौके पर तुरंत ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट, सीएसपी और थानेदार खुद पहुंचे। इसके बाद पूरी बिल्डिंग और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कादिर खान ने बताया कि पहली जांच में पता चला है कि युवक निर्माणाधीन मकान में लोहे की राड चुराने आया था। रात में जब वह बिल्डिंग से राड नीचे फेंक रहा था उसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया और सिर पर लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस को इलाके के लोगों ने बताया कि सुबह 4 बजे बिजली गुल हो गई थी। जब लोग बाहर निकले तो इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बिजली का तार टूटा हुआ था लेकिन उस दौरान युवक की लाश किसी ने नहीं देखी थी। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी आए और टूटे तार को जोड़कर चले गए लेकिन सुबह साढ़े दस बजे जब बिल्डिंग के निर्माण में लगे मजदूर यहां पहुंचे तो युवक की लाश दिखी। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

युवक की लाश मिलने के बाद माैके पर पहुंचे पुलिस अफसर व अन्य लोग।

खबरें और भी हैं...