पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 प्रतिशत राज्यांश की मांग के साथ मितानिनों ने निकाली रैली

100 प्रतिशत राज्यांश की मांग के साथ मितानिनों ने निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| 100 प्रतिशत राज्यांश देने समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को 4 हजार से अधिक मितानिनों ने शहर में रैली निकाल राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची, जहां मितानिनों ने मांगों को लेकर एडिशनल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एडीशनल कलेक्टर ने इन मांगों को शासन के सामने रखने की बात कही। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ की अध्यक्ष लवलीना पांडे ने कहा कि मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाॅक समन्वयक निरंतर सेवा दे रहे हैं। मितानिन कार्यक्रम के तहत शासन से मिलने वाली राशि जीविकोपार्जन के लिए पर्याप्त नहीं है।

21 को रायपुर में मेहंदी लगाकर जताएंगी विरोध

अध्यक्ष लवलीना पांडे ने कहा कि मांगों को पूरा कराने रायपुर में 21 मई को महारैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद मेहंदी प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें मितानिनें मेहंदी लगाकर विरोध जताएंगी।

एडीशनल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते मितानिन संघ के अध्यक्ष व पदाधिकारी

ये हैं तीन मांगें

मितानिन को 100 प्रतिशत राज्य अंशदान दें। मितानिनों को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक बनाने के अलावा एएनएम प्रशिक्षण प्राप्त मितानिनों को शासकीय सेवा में भर्ती किया जाए। राज्य अंशदान का भुगतान हर माह किया जाए।

खबरें और भी हैं...