पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 समितियों से धान के 12 सैंपल लिए, रायपुर लैब में होगी जांच

3 समितियों से धान के 12 सैंपल लिए, रायपुर लैब में होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| जिले में पिछले साल मौसम की मार का खामियाजा सैकड़ों किसानों को उठाना पड़ा था। वहीं सरकारी बीजों का उपयोग करने के बाद भी उत्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाया था।

इस साल इन दोनों समस्याओं का सामना किसानों को न करना पड़े, इसके लिए कृषि विभाग ने सहकारी समितियों से बीजों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। कृषि विभाग के अफसरों ने अब तक बकावंड ब्लॉक के 3 समितियों से 12 सैंपल लिए हैं। इसके अलावा खाद के भी 3 नमूने लिए हैं। इसमें इफको और आईपीएल कंपनी की डीएपी, यूरिया और एमओपी शामिल है। सीनियर एडीओ जीपी नेताम ने बताया कि इन सभी नमूनों को जांच के लिए रायपुर लैब भेजा जाएगा। इस साल बीज के 108 और खाद के 80 नमूने लेने हैं।

2016-17 में बीज के 3 नमूने अमानक मिले

किसानों की सबसे अधिक मुसीबतें सरकारी बीजों ने बढ़ाई है। पिछले 4 सालों में जांच के लिए भेजे गए नमूनों में सरकारी बीज के नमूने ही अमानक निकले हैं। इसमें 2013-14 में 5, 2014-15 में 4 और 2015-16 में 3 बीज के नमूने अमानक पाए गए थे। 2016-17 में भी बीज के लगभग 3 नमूने अमानक पाए गए थे।

सभी ब्लॉकों में हो रही सैंपलिंग: कपिल देव

कृषि विभाग के उपसंचालक कपिल देव दीपक ने बताया सभी ब्लाॅकों में बीज व खाद की सैंपलिंग की जा रही है। इस बार सरकारी तौर पर सप्लाई होने वाले बीज व खाद की सैंपलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...