जैव विविधता दिवस पर 22 को होंगी प्रतियोगिताएं
जगदलपुर | अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जनजागृति के लिए कांगेर राष्ट्रीय उद्यान द्वारा 22 मई को जगदलपुर में स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नव विद्यालय में किया जाएगा। तीन वर्गों में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर अंतर्गत किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन स्तर में आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ग में प्राथमिक स्तर के प्रतियोगी शामिल होंगे।