पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महारानी अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, युवक कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर किया मौन प्रदर्शन

महारानी अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, युवक कांग्रेस ने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर किया मौन प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | महारानी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के विरोध में युवा कांग्रेस ने बुधवार को भी शहीद पार्क चौक पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का शहर के लोगों ने भी समर्थन किया। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव साकेत शुक्ला ने बताया कि महारानी हाॅस्पिटल प्रशासन का रवैया गैर जिम्मेदारी वाला है। इसका नुकसान लोगों को भुगतना पड़ता है। यदि अधिकारियों ने अस्पताल में सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अजय बिसाई, नवीन द्विवेदी, रोहित पानीग्राही, तन्मय दुबे, मनीष प्रभु, शिव शुक्ला, संदीप जोशी, विवेक दुबे, विक्की निषाद आदि शामिल थे। संबधित खबर पेज 16 पर

खबरें और भी हैं...