पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे राज्यपाल

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे राज्यपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओडिशा के प्रभारी जितेंद्र सिंह का हवाई अड्‌डे पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

छग-ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनेगी: जितेंद्र

जगदलपुर | ओडिशा कांग्रेस प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर्नाटक के राज्यपाल पर संवैधानिक पद की जगह भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। ओडिशा जाने से पहले जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नियमानुसार कर्नाटक में राज्यपाल को जेडीएस और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए क्योंकि इनके पास बहुमत है, लेकिन उनका व्यवहार एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह है। वे भाजपा को ही वहां सत्ता पर काबिज कराना चाह रहे हैं, जिससे विधायकों में तोड़फोड़ की जाए और खरीदफरोख्त की राजनीति शुरु की जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में इनकंबेंसी का लाभ इस बार कांग्रेस को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ग्रास रूट पर कांग्रेसियों ने जो काम किया है उसका लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे देश में घोटाले वाली सरकार के तौर पर जाना जा रहा है।

यहां का कुशासन देश भर में चर्चित है। उन्होंने कहा कि वे जब गृह मंत्रालय में थे तो एलडब्ल्यूई और आईएपी जैसी योजनाओं के माध्यम से यहां के विकास के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की थी लेकिन इस सरकार ने आते ही इसे बंद कर दिया है। जितेंद्र सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक, नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मांझी भी पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...