पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 फीसदी राज्यांश के लिए कल निकलेगी रैली

100 फीसदी राज्यांश के लिए कल निकलेगी रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | 100 प्रतिशत राज्यांश देने, एएनएम प्रशिक्षण प्राप्त मितानिनों को शासकीय सेवा में भर्ती करने समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने बुधवार को भी सिटी ग्राउंड में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ की अध्यक्ष लवलीना पांडे ने बताया कि 18 मई को रैली निकालकर कलेक्टर को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर रायपुर के लिए पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इसके पहले 21 मई को रायपुर में निकलने वाली महारैली में जिले की सभी मितानिनें और प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ से जुड़े मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाॅक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक और एरिया समन्वयक के साथ ही हेल्प डेस्क फेसिलेटर भी शामिल होंगे।

कर्मचारियों को फोन कर काम पर वापस बुला रहे अफसर

संघ की अध्यक्ष लवलीना ने बताया कि काम पर वापस होने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लिखित में अब तक कोई आदेश नहीं दिया है। मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाॅक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक और एरिया समन्वयक को फोन कर मौखिक रूप से काम पर वापस आने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन मांगों के पूरा होने तक कोई भी कर्मचारी वापस नहीं जाएगा।

जगदलपुर. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करतीं मितानिन व मितानिन प्रशिक्षक

ये हैं तीन मांगें

मितानिनों को 100 प्रतिशत राज्य अंशदान दें। मितानिनों को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक बनाने के अलावा एएनएम प्रशिक्षण प्राप्त मितानिनों को सीधे शासकीय सेवा में भर्ती किया जाए। ब्लाॅक स्वास्थ्य समन्वयक, हेल्प डेस्क व मितानिनों को राज्य का अंश नहीं दिया जा रहा है। उन्हें 75 फीसदी राज्य अंशदान का भुगतान हर माह किया जाए।

खबरें और भी हैं...