पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 50 ओवर के मैच में फाइटर क्लब ने तोकापाल की टीम को 65 रन से हराया

50-50 ओवर के मैच में फाइटर क्लब ने तोकापाल की टीम को 65 रन से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा बस्तर क्रिकेट संघ की ओर से लालबाग मैदान पर आयोजित वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तोकापाल और फाइटर क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फाइटर क्लब की टीम ने 65 रन से जीत हासिल की। टास जीतकर फाइटर क्लब ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। 50-50 ओवर के इस मैच के 5वें ओवर में ओपनर गौरव 7 रन बनाकर आउट हो गया। पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग के लिए आए राहुल भी कुछ खास नहीं कर सका। एक ही रन बनाकर वह भी चलता बना। वहीं दूसरे ओपनर अलेक्स ने एक छोर से विकेट को बचा कर रखा। इतना ही नहीं 98 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। उधर तोकापाल के गेंदबाज जम्मू और कमलोचन ने 2-2 विकेट लिए। फाइटर क्लब की पूरी टीम 43 ओवर में 235 रन बनाकर आउट हो गई।

30 ओवर खेल पाई तोकापाल की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोकापाल की टीम के कप्तान जम्मू का विकेट 19 रन के स्कोर पर गिर गया। इसके बावजूद दूसरे सलामी बल्लेबाज पतिराम ने 7 चौकों की मदद से 42 गेंदों में 43 रन का योगदान दिया। उधर 84 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद अनुभवी माने जाने वाली तोकापाल की टीम लड़खड़ा गई। बैट्समैन सुनील ने 39 गेंद खेलकर 27 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम 30 ओवर में 170 रन बनाकर आउट हो गई। मैन आॅफ द मैच फाइटर के गेंदबाज टोनी को चुना गया। उन्होंने 9 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट लिए। गुरुवार को टाइगर इलेवन और उसरी बेड़ा टीम के बीच मुकाबला होगा।

अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी काे सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...