पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल अब तक का सबसे महंगा हुआ जगदलपुर में 78.34 रुपए लीटर

पेट्रोल अब तक का सबसे महंगा हुआ जगदलपुर में 78.34 रुपए लीटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हफ्ते भर में पेट्रोल 1.61 रुपए और डीजल 1.64 रुपए महंगा

कर्नाटक चुनाव के दौरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। 14 मई से कीमतों में फिर संशोधन शुरू हुआ तो हफ्ते भर में पेट्रोल 1.61 रुपए और डीजल 1.64 रुपए महंगा हो चुका है। ब्रोकरेज फर्म कोटक इक्विटीज ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा था कि तेल कंपनियां अपना मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4 से 4.55 रुपए और डीजल 3.5 से 4 रुपए महंगा हो जाएगा।

देश में सबसे महंगा | परभणी में 85.77 रुपए का हुआ पेट्रोल

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रुपए और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रु. ली. है।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रुपए और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रुपए लीटर है।

शहरों में अब रेट व वृद्धि

मुंबई

पेट्रोल 84.07 रु. 32 पैसे

डीजल 71.93 रु. 27 पैसे

कोलकाता

पेट्रोल 78.91 रु. 32 पैसे

डीजल 70.11 रु. 26 पैसे

चेन्नई

पेट्रोल 79.13 रु. 35 पैसे

डीजल 71.31 रु. 28 पैसे

खबरें और भी हैं...