पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालीपुर ने 256 रन का दिया था लक्ष्य मोंगरापाल की टीम 15 रन से मैच हारी

कालीपुर ने 256 रन का दिया था लक्ष्य मोंगरापाल की टीम 15 रन से मैच हारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर। लालबाग मैदान में पर रविवार को मैच में कालीपुर के गेंदबाज खुलेंद्र ने 5 विकेट झटके।

भास्कर न्यूज|जगदलपुर

लालबाग मैदान पर चल रही वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कालीपुर और मोंगरापाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मोंगरापाल की टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। टास जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कालीपुर ने लिया। 46 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर टीम ने 256 रन बनाए। कालीपुर के ओपनर मनोज बघेल ने 103 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली और टूर्नामेंट में 100 गेंद खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया। वहीं टीम का स्कोर जब 50 रन हुआ तो दूसरा ओपनर करण 21 रन व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गया। उसके बाद मैदान पर उतरे राहुल ने 7 चौकों की मदद से 94 गेंदों पर 75 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज पप्पू ने 6 ओवर डालकर 23 रन दिए और 4 विकेट लिए।

खुलेंद्र ने अकेले 5 विकेट लिए: 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंगरापाल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में कालीपुर के तेज गेंदबाज खुलेंद्र ने मोंगरापाल के सलामी बल्लेबाज मेघनाथ को क्लीन बोल्ड कर किया। 29 रन पर टीम का दूसरा खिलाड़ी भी आउट हो गया। इस बीच तनवीर ने कुछ समय तक मोर्चा संभाला और 7 चौके मारकर 35 गेंदों पर 34 रन बनाए। टीम का स्कोर 85 रन तक पहुंचते 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इस दौरान निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे फूल सिंह ने 43 गेंदों पर 52 रन बनाए। दुलब ने भी 26 गेंद पर 20 रन बनाए। विपक्षी टीम के खुलेंद्र ने अकेले मोंगरापाल की आधी टीम को पवेलियन की राह दिखाई। इसके चलते मोंगरापाल को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को फाइटर क्लब और धुरगुड़ा के बीच मैच होगा।

खबरें और भी हैं...