पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें मनवाने मितानिनों ने हल्बी व भतरी बोली में गाए गाने

मांगें मनवाने मितानिनों ने हल्बी व भतरी बोली में गाए गाने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| 10 मई से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे मितानिन, मास्टर ट्रेनर व अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को अपना प्रदर्शन तेज करते हुए को गोंडी व हल्बी बोली में गीत गाकर विरोध प्रदर्शन किया। मितानिनों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई रिस्पांस स्वास्थ्य विभाग और शासन की ओर से नहीं मिला है। बावजूद इसके हम निराश नहीं हैं।

हम अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो हम भूख आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पिछले 12 दिनों से हड़ताल में शामिल होने वाली मितानिनों की संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। मितानिनों ने कहा कि वे शासन की हर योजना में अपना योगदान देती हैं। दिन हो या रात , सुबह हो या शाम वे हर समय लोगों की मदद करने को तैयार रहती है लेकिन उनकी इस मेहनत और काम को तवज्जो नहीं दी जा रही है।

जगदलपुर। धरना प्रदर्शन में मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी करती मितानिनें।

खबरें और भी हैं...