पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइटर क्लब ने धुरगुड़ा को 22 ओवर में 95 रन पर समेटा, फिर 25वें ओवर में मैच जीता

फाइटर क्लब ने धुरगुड़ा को 22 ओवर में 95 रन पर समेटा, फिर 25वें ओवर में मैच जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| युवा बस्तर जिला क्रिकेट संघ की ओर से लालबाग मैदान पर आयोजित वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को धुरगुड़ा और फाइटर क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें धुरगुड़ा की पूरी टीम 22 ओवर में 95 रन बनाकर ही आउट हो गई। वहीं फाइटर क्लब ने इस लक्ष्य को 25वें ओवर में हासिल कर लिया।

टास जीतकर पहले बैटिंग का फैसला धुरगुड़ा की टीम ने लिया। इस टीम के 7 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 3 बल्लेबाज तो जीरो पर आउट हुए। फाइटर क्लब के गेंदबाज सौरव ने 3 गेंदों पर 3 खिलाड़ियों को बोल्ड करके अपना हैट्रिक पूरा किया। वह टूर्नामेंट में हैट्रिक विकेट लेने वाला पहला खिलाड़ी बना। इसके लिए उसे मैन आॅफ द मैच चुना गया और एक हजार रुपए की नकद राशि का पुरस्कार दिया गया। हालांकि टोनी ने भी 5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट झटके।

जगदलपुर। लालबाग मैदान पर खेले गए मैच में फाइटर क्लब ने आसान जीत दर्ज की।

जूनियर ने सीनियर इलेवन को 15वें ओवर में हराया

वन डे मुकाबले के बाद सीनियर और जूनियर इलेवन के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। सीनियर की टीम ने 20 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर 175 रन बनाए। इसमें शिवा सागर ने 103 और तेजिंद्र ने 37 रन का योगदान दिया। उधर जवाबी पारी खेलते हुए जूनियर की टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 76 रन बनाए। कप्तान जहानुद्दीन ने 46 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं...