पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्ची से अनाचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से अनाचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | शहर के पथरागुड़ा इलाके में एक साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पथरागुड़ा में रहने वाले आरोपी 30 वर्षीय बलीराम बघेल ने अपने ही मोहल्ले की एक साढ़े चार वर्षीय बालिका से अनाचार का प्रयास किया। घर पर बच्ची को अकेला देख वह घर के अंदर घुस गया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा जिसे देख बच्ची चिल्लाने लगी। इसके बाद पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने में इस घटना की सूचना दी है। आरोपी की प|ी, उक्त नाबालिग बच्ची के घर पर ही काम करती थी, जिससे आरोपी का उस घर पर आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पंचायत की बैठक आज

सुकमा | जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16 मई को दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।

खबरें और भी हैं...