- Hindi News
- National
- अमेरिका से आकर शहर के होटल में छिपा वैज्ञानिक गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के मामले में था फरार
अमेरिका से आकर शहर के होटल में छिपा वैज्ञानिक गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के मामले में था फरार
रायपुर महिला थाना में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे वैज्ञानिक को कांकेर पुलिस ने शहर की एक होटल में दबोच लिया। वह 6 माह पूर्व अमेरिका से भारत आया था। शहर के एक होटल के कमरे में रह फरारी काट रहा था। वैज्ञानिक के पकड़े जाने के बाद रायपुर पुलिस ने कांकेर पहुंच उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
रायपुर महिला थाना में पायल पानीग्रही ने अपने पति विवेक प्रसाद मिश्रा 34 वर्ष पिता विमल किशोर निवासी जगदलपुर के खिलाफ 2012 में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों की शादी 2011 में सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। पढ़ाई के बाद पति रिसर्च के लिए शिकागो चला गया था। साथ प|ी भी गई थी लेकिन डेढ़ माह बाद प|ी वहां से लौट गई। प|ी ने शिकायत करते कहा था कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। रायपुर पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धारा 498, 34 व 406 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर जांच शुरू की थी। जानकारी शिकागो में रह रहे आरोपी पति को भी लगी। इसके चलते वह इतने दिनों तक वह भारत नहीं लौटा। 6 माह पूर्व वह भारत आया और यहां वहां रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी के कांकेर में छुपे होने की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने जानकारी कांकेर पुलिस को दी। 15 मई की सुबह कांकेर पुलिस ने होटल में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। दोपहर में रायपुर पुलिस कांकेर पहुंची और उसे गिरफ्तार अपने साथ ले गई।
आरोपी के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट था जारी : टीआई कांकेर द्वारका प्रसाद श्रीवास ने बताया आरोपी के खिलाफ रायपुर में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी है। रायपुर पुलिस की सूचना पर कांकेर पुलिस उसे हिरासत में लिया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर रायपुर ले गई।
आरोपी
फर्जी मामला, मुझे फंसाया जा रहा
वैज्ञानिक विवेक मिश्रा ने कहा यह फर्जी मामला है। शादी नहीं चलने पर बदला लेने की भावना से शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके पूर्व जगदलपुर पुलिस में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जांच कर केस बंद कर दिया था। फिर प|ी ने एक ओर वापसी के लिए आवेदन दिया और दूसरी ओर रायपुर में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। प|ी का भाई अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर दबाव बना रहा है। कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया है। मामला सेटल करने एक करोड़ की मांग की गई। रकम नहीं देने पर दस लाख की मांग की गई। रकम नहीं मिलने पर यह सब किया जा रहा है।