पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर सिस्टम खराब होने से नहीं मिल रहा पीने का पानी

सोलर सिस्टम खराब होने से नहीं मिल रहा पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | तोकापाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत काकरवाड़ा के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से परेशान होकर मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर के मौके पर नहीं होने से ग्रामीणों ने चुनाव शाखा में पदस्थ अधिकारी को मांगों को ज्ञापन सौंपा और इसे जल्द दूर करवाने के लिए कहा। ग्रामीण दयमती, पार्वती, मंगली, जयति, भगवती, फूलमती, धनसिंह, घसिया, नकुल और पंडरू ने कहा कि ग्राम पंचायत काकरवाड़ा के टोटापारा में ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए सोलर सिस्टम लगया गाया है जो इन दिनों खराब हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए करीब दो किमी की दूर तय दूसरे पारा से पानी लाना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार पंचायत के पदाधिकारियों से कहा गया। लेकिन यह समस्या अब तक दूर नहीं पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि हैंडपंप का जलस्तर कम होने से उसमें गंदा पानी आ रहा है। मजबूरी में कुछ परिवार इस पानी का उपयोग कर रहे हैं जिसके चलते जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जो सोलर सिस्टम बिगड़ा है उसे पीएचइ या क्रेडा ने लगाया है इसके बारे में कोई जानकरी उन्हें नहीं है। क्रेडा के सहायक अभियंता एन के राय ने बताया कि बुधवार को इसका मेंटेनेस करवा दिया जाएगा। मंगलवार की शाम को तोकपाल ब्लाक के पीएचई एसडीओ ने इस सिस्टम के बिगड़ने की जानकरी दी है।

प्रधान पाठक कल्याण संघ का गठन

जगदलपुर |
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ का गठन 10 मई को किया गया। संभागीय सचिव राकेश खापर्डे और प्रांताध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया संघ के गठन के पश्चात तय किया गया कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष के अनुभव को 5 वर्ष करने। राज्य वरिष्ठता सूची का प्रकाशन शीघ्र कर प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी करने। प्राचार्य की अनुपस्थिति में संस्था का प्रभार राज्य वरिष्ठता सूची के अनुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में माध्यमिक शाला में संलग्न प्रधान अध्यापक या व्याख्याता को देने सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन से मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...