पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 1 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

1-1 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | नक्सली जीवन शैली से क्षुब्ध होकर मुख्यधारा में लौटते मंगलवार को 1-1 लाख रुपए के दो ईनामी नक्सलियों ने एसपी मोहित गर्ग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सली अभियान के तहत पुलिस पार्टी द्वारा ग्रामीण जनता के मध्य पहुंचकर शासन की पुनर्वास नीति एवं मुख्यधारा में लौटने की अपील जनता के बीच पुलिस पार्टी द्वारा पोस्टर-पम्फलेट के माध्यम की जाती रही है । इसी क्रम में नक्सली जीवनशैली से त्रस्त होकर एवं खोखली विचारधाराओं से क्षुब्ध होकर दो नक्सलियों ने मुख्य धारा में लौटने का फैसला कर आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उसमें बलराम पुंगी और बुधु कुराम शामिल हैंं। दोनों नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दस-दस हजार रुपए दिए गए । इस अवसर पर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आज

भानुप्रतापपुर| आयुर्वेद ग्राम संबलपुर में शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा बाजार स्थल में एक दिवसीय निशुल्क संक्रमक जन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 मई को सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...