पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभाकर ग्वाल सरायपाली और संकेत ठाकुर रायपुर ग्रामीण से लड़ेंगे चुनाव

प्रभाकर ग्वाल सरायपाली और संकेत ठाकुर रायपुर ग्रामीण से लड़ेंगे चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पहले चरण में पार्टी ने 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार में श्रममंत्री गोपाल राय ने सोमवार को नामों की सूची जारी की।

आप के उम्मीदवारों में कोई बर्खास्त जज है तो कोई डॉक्टर, किसी ने लंदन से पीएचडी की है तो कोई पूर्व डिप्टी कलेक्टर है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के तर्ज पर यहां भी जनता के सहयोग से ही मेनिफेस्टो बनेगा। इसके लिए ये विजन छत्तीसगढ़ टीम बना रहे हैं। ये टीम पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी।

राज्य में किसी भी गठबंधन से साफतौर पर इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में बिजली आधे दाम पर चाहिए, 20 हजार लीटर पानी मुफ्त चाहिए, सरकारी स्कूल का स्तर प्राइवेट स्कूलों जैसा चाहिए तो आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और हाथियों का आतंक है। ये आतंक राज्य सरकार ने पैदा किया ताकि इसकी आड़ में लाभ कमाते रहें।

भाजपा की सरकार जाएगी तो ये मुश्किलें भी खत्म हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में यहां के युवाओं को ही रोजगार नहीं मिल रहा है। बाहर के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है जबकि यहां के युवा दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने 31 सीटों के लिए तय किए उम्मीदवार

आप के 31 सीटों के उम्मीदवार

संकेत ठाकुर (रायपुर ग्रामीण),श्रीकृष्ण कुमार अग्रवाल (दुर्ग शहर), योगेन्द्र सेन (रायपुर उत्तर), चंद्रहास देवांगन (अकलतरा), सोहनलाल कंवर (सामरी), जगमोहन बघेल (बस्तर), उत्तम जायसवाल (रायपुर पश्चिम), डागेश्वर भारती (आरंग), संतोष दुबे (धरसीवा), मुन्ना बिसेन (रायपुर दक्षिण), रोहित सिंह आर्या (जगदलपुर), संजय शर्मा (जांजगीर-चांपा), दादू राम मनहर (जैजेपुर), भानु प्रकाश चन्द्रा (चन्द्रपुर), हरीश चंदेल (कोटा), जसबीर सिंग (बिल्हा), लक्ष्मी प्रसाद टंडन (मस्तुरी), रामदेव बघेल (कोंटा), पूजा गावड़े (डोंडी लोहारा), संतराम सलाम (अंतागढ़), शत्रुघन साहू (धमतरी), संतोष चन्द्राकर (खल्लारी), प्रभाकर ग्वाल (सरायपाली), साकेत त्रिपाठी (अंबिकापुर), अशोक कुमार तिर्की (सीतापुर), इशु चंदाने (डोंगरगढ़), अनूप अग्रवाल (कोरबा), सुभाष चौहान (सारंगढ़), अमर अग्रवाल (खरसिया)।

खबरें और भी हैं...