पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 साल से प्रैक्टिकल की मान्यता नहीं, छात्राओं ने किया विरोध

3 साल से प्रैक्टिकल की मान्यता नहीं, छात्राओं ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गायत्री नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को अपने ही प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं का कहना है कि उन्हें कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई तो करवाई जा रही है, लेकिन प्रैक्टिकल के लिए प्रबंधन ने किसी भी हाॅस्पिटल से टाइअप नहीं किया है। पिछलेे तीन सालों से छात्राओं को एक बार भी हाॅस्पिटल में प्रैक्टिकल के लिए नहीं ले जाया गया है।

छात्राएं कई समस्याओं को लेकर दोपहर बाद धरने पर बैठी। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई भी प्रास्पेक्टस के हिसाब से नहीं हो रही है। इधर छात्राओं के धरने पर बैठने के बाद मौके पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। युकां नेता अजय बिसाई ने बताया कि छात्राओं को प्रबंधन ने हड़ताल पर बैठी छात्राओं को बंधक बना लिया था। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो छात्राओं को छोड़ा। उन्होंने बताया कि छात्राओं काे यहां खाने और रहने की व्यवस्था नहीं दी जा रही है। इधर बवाल के बाद गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर अंकिता दीक्षित ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर व्यवस्था सुधार ली जाएगी। उन्होंने छात्राओं को बंधक बनाने से इंकार किया। प्रैक्टिकल के लिए सरकारी अनुमति नहीं मिलने के बाद हाईकोर्ट में भी एक याचिका लगाई हुई है।

खबरें और भी हैं...