पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महारानी का रोस्टर जारी, 10 विभागों के लिए सौ बिस्तर

महारानी का रोस्टर जारी, 10 विभागों के लिए सौ बिस्तर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तर के सबसे पुराना और बड़ा सरकारी महारानी हॉस्पिटल बंद नहीं होगा। पहले आपातकाल में ड्यूटी के लिए रोस्टर जारी करने के बाद अब पूरे हॉस्पिटल का सेटअप सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने जारी कर दिया है।

नए सेटअप के अनुसार अभी 10 विभागों को सौ बिस्तर में बांटा गया है। इनमें चार बड़े विभागों को 20-20 बेड दिए गए हैं और इनके लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

इसमें खास बात यह है कि जिला सेटअप में जो डाॅक्टर पदस्थ हैं वे शहर के टॉप मोस्ट डाॅक्टरों की गिनती में आते हैं और मरीज इनसे ही इलाज करवाना चाहते हैं। इधर सौ बिस्तर का सेटअप जारी होने के बाद अब महारानी हॉस्पिटल को बंद करने की अफवाह पर भी लगाम लग गई है। उल्लेखनीय है कि जनहित के इस मुद्दे को भास्कर लगातार प्रकाशित कर रहा था।

खबर का असर

टॉपमोस्ट डाॅक्टर बैठेंगे हास्पिटल में, मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग और शिशु रोग विभाग के लिए 20-20 बिस्तर आरक्षित

शहर की आबादी के अनुसार सौ बिस्तर कम पड़ेंगे

इधर महारानी हास्पिटल में सौ बिस्तर के लिए रोस्टर तो जारी कर दिया गया है लेकिन शहर की आबादी के हिसाब से यह बिस्तर कम पड़ेंगे। अभी यहांं कम से कम दो सौ बिस्तर वाले हास्पिटल की जरूरत है। आने वाले दिनों में दो सौ बिस्तर वाले हास्पिटल की मांग तेज होगी। गौरतलब है कि इससे पहले यहा 600 बिस्तर वाला हॉस्पिटल चल रहा था।

जानें... जिला अस्पताल में कौन से डिपार्टमेंट को कितने बिस्तर मिले और कौन सा डाॅक्टर होगा प्रभारी

मेडिसिन विभाग: 20 बिस्तर - डॉ. विजय ठाकुर सर्जरी विभाग: 20 बिस्तर- डॉ. ज्योति गुप्ता स्त्री रोग विभाग: 20 बिस्तर- डॉ. शांति पांडे शिशु रोग विभाग: 20 बिस्तर- डॉ. सी मैत्री /डॉ राज आर्थोपेडिक विभाग: 10 बिस्तर- डॉ. लखन ठाकुर ईएनटी विभाग: 2 बिस्तर- कोई नहीं नेत्र विभाग: 4 बिस्तर- कोई नहीं डेंटल विभाग: 2 बिस्तर डॉ. सरिता मौर्य मनाेरोग विभाग: 2 बिस्तर- कोई नहीं रेडियाेलाजी विभाग: डॉ. गोविंद सिंह

इन डाक्टरों के अलावा: डॉ. संजय प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एम गोयल, मेडिसिन डॉ. आरबीपी गुप्ता जैसे कई नामी डाॅक्टरों की पोस्टिंग भी जिला सेटअप में ही है।माना जा रहा है कि ये डाॅक्टर भी अपनी सेवा महारानी हॉस्पिटल में ही देंगे। इसके अलावा करीब 10 अन्य एमबीबीएस डाॅक्टरों की तैनाती भी यहां और होनी है।

खबरें और भी हैं...