रायकोट| भगवान श्री महावीर जैन बाजार में बाबा विनोद कुमार जैन की देखरेख में मां भगवती का विशाल जागरण करवाया गया। जागरण का उद्घाटन कौंसलर डॉ. हरपाल सिंह और समाजसेवी डॉ. अशोक कुमार ने किया। नगर कौंसिल के प्रधान सलिल जैन ने जागरण की ज्योति प्रचंड करवाई। हंसराज खुरमी ने परिवार सहित पूरी श्रद्धा भावना से मां की ज्योति का पूजन करवाया। जय जगदंबे संकीर्तन मंडल के भक्तजनों ने श्री गणेश जी की वंदना कर जागरण की शुरुआत की। रफीक महिवाल और आरके महिवाल की जोड़ी ने पूरी रात मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस मौके पर बाबा कुलविंदर सिंह साबरी कपूरे वाले, बाबा देवेंद्र सिंह तलवंडी वाले, खलीफा बाबा राज चिश्ती साईं बाबा भोला जगराओं वाले, बाबा मक्खन सिंह तलवंडी वाले, बाबा दारा सिंह बाबा जगराज सिंह, हरदीप, एसएस जैन सभा के प्रधान ललित जैन, श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान कमल जैन, दिनेश जैन, समाजसेवी भूषण जैन मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे।