मोगा | रामां में चार साल पहले उधार दिए रुपए मांगने पर गुस्साए लोगों ने घर में घुसकर भाई व उसकी सब इंस्पेक्टर बहन और दादा को घायल कर दिया। जगरांव पुलिसलाइन में तैनात घायल सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर ने बताया, उसके परिवार ने गांव के एक परिवार को 4 साल पहले 40 हजार रुपए उधार दिए थे। पंचायत हुई तो 28 हजार रुपए दे दिए। 12 हजार रुपए और 40 हजार रुपए पर बनता ब्याज मांगने से आरोपियों ने शनिवार शाम को साढ़े सात बजे घर में घुसकर बुजुर्ग दादा दर्शन सिंह से मारपीट करने लगे। वह और उसका भाई दादा को बचाने आए तो उन पर भी हमलाकर दिया। मेरे शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए।