- Hindi News
- National
- जगराओं पुल से भारत नगर चौक जाने वाला ट्रैफिक लक्कड़ पुल से निकाला, लगा जाम
जगराओं पुल से भारत नगर चौक जाने वाला ट्रैफिक लक्कड़ पुल से निकाला, लगा जाम
मंगलवार को जगराओं पुल पर लगे जाम को खत्म करने के लिए खुद एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ ने टीम के साथ मिलकर मिलरगंज से आने वाले ट्रैफिक को भारत नगर चौक की तरफ मुड़ने से रोक दिया। मिलरगंज से आने वाले ट्रैफिक को रेलवे रोड से होते हुए लक्कड़ पुल की तरफ मोड़ा गया। इसके अलावा जगराओं पुल से रेलवे रोड होते हुए फील्डगंज जाने वाले रास्ते को भी टैम्परेरी तौर पर बंद कर दिया गया। इस तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रेखी सिनेमा कट और लक्ष्मी सिनेमा कट से डायवर्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस ने ढोलेवाल से ट्रैफिक को प्रताप चौक से रास्ते से संगीत सिनेमा रोड से नगर निगम जोन सी चौक होते हुए गिल चौक के रैंप पर चढ़ने की व्यस्था की है। ढोलेवाल चौक में जाम लगने पर ट्रैफिक को मंजू सिनेमा के ठीक सामने से जाने वाले रोड से प्रताप चौक पहुंचाया गया। वहां से फिर गिल चौक रैंप की तरफ चलाया गया या फिर पुल के साथ चल रहे स्लिप रोड से गिल चौक की तरफ भेजा गया। जहां से गिल रैंप की तरफ जाने के लिए कट से मोड़ दिया। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने अलग-अलग 15 पॉइंटों पर करीब 45 पुलिस मुलाजिम की ड्यूटी लगाई है।