पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड निर्माण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने से पहले ही खिसकीं विधायक सर्बजीत कौर माणुके

रोड निर्माण को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने से पहले ही खिसकीं विधायक सर्बजीत कौर माणुके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाक कटती देख पार्टी के पांच वर्कर पहले बैठे अनिश्चित समय तक, तपती गर्मी में वो भी अपनी जगह से हटे

सिटी रिपोर्टर| जगराओं

खस्ताहाल रायकोट रोड के निर्माण को लेकर सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठने वाली महिला विधायक सर्बजीत कौर माणुके अपनी ही कही बात से फिर गई। शाहकोट के चुनावी दंगल में अपनी ड्यूटी की बात कहकर महिला विधायक ने पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को तो सुबह भूख हड़ताल पर बिठाया परंतु शाम होते होते वो पांच कार्यकर्ता भी वहां से उठ खड़े हुए। कौंसिल प्रधान व सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार के आश्वासन के बाद उठे कार्यकर्ता अब वीरवार को फिर से से मरन व्रत पर बैठने की बात कह रहे हैं। खस्ता हाल रायकोट रोड के निर्माण के लिए आप की महिला विधायक बीबी सर्बजीत कौर माणूके की ओर से कई बार एसडीएम को मांग पत्र देने के अलावा रायकोट रोड पर धरना तक लगाया जा चुका था। महिला विधायक ने पहले 21 मई तो कौंसिल के बाहर खुद भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही। लोगों को लगा कि इस बार महिला विधायक की भूख हड़ताल के आगे प्रशासन जरूर झुकेगा परंतु भूख हड़ताल से पहले ही महिला विधायक खिसक गईं। सुबह कौंसिल पहुंची और पांच कार्यकर्ताओं को रखवाई भूख हड़ताल-सोमवार की सुबह महिला विधायक बीबी सर्बजीत कौर मानूके सुबह कौंसिल अधिकारियों से बात करने पहुंची। कार्यसाधक अधिकारी के छुट्टी पर होने के चलते वेतन ना मिलने को लेकर धरना लगाए कर्मचारियों का साथ भी महिला विधायक मानूके ने कुछ समय तक दिया और सरकार को कोसते हुए बाहर धरना स्थल पर पहुंच गई। धरना स्थल पर पहले से ही लगवाए टेंट और किए गए इंतजाम के तहत महिला विधायक ने पांच कार्यकर्ताओं जिनमें गोपी शर्मा, डॉ दिलबाग सिंह, छिंदर सिंह, राम दी दास, डॉ साधू सिंह को भूख हड़ताल पर बिठाया और खुद वहा से चली गई। मालवा जोन 2 के जरनल सचिव-मालवा जोन 2 के जरनल सचिव व भूख हड़ताल पर बैठने वाले गोपी शर्मा ने कहा कि महिला विधायक की चुनावी ड्यूटी लगने के कारण ही पहले कार्यक्रम रद्द करने की बात हो रही थी परंतु पांच कार्यकर्ताओं ने खुद भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही।अब बुधवार तक नौ बजे से लेकर पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा।यदि कौंसिल प्रधान और ठेकेदार की बात लालीपाप निकली तो वीरवार से पक्का मरण व्रत शुरु होगा।

लोगों के प्रशासन को बार-बार कहने पर भी खस्ता हाल रायकोट रोड की रिपेयर नहीं करने का मामला

कौंसिल के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पांच आप कार्यकर्ता।

खस्ता हाल रोड जिसपर पहले सुबह मिट्टी और पत्थर डलवा काम शुरू करवाया।

खबरें और भी हैं...