रायकोट| भगवान श्री महावीर जैन बाजार में बाबा विनोद कुमार जैन की देखरेख में भगवती जागरण करवाया गया। जागरण में बाबा कुलविंदर सिंह साबरी कपूरे वाले, बाबा देवेंद्र सिंह तलवंडी वाले, खलीफा बाबा राज चिश्ती साईं बाबा भोला जगराओं वाले, बाबा मक्खन सिंह तलवंडी वाले, बाबा दारा सिंह बाबा जगराज सिंह, हरदीप, एस एस जैन सभा के प्रधान ललित जैन, आत्मानंद जैन सभा के प्रधान कमल जैन, दिनेश जैन और समाज सेवी भूषण जैन मुख्यातिथि रहे। रफीक महिवाल और आरके महिवाल की जोड़ी ने पूरी रात मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मां के चरणों के साथ जोड़ा। टोनी एंड पार्टी रायकोट वालों ने जागरण में मां भगवती, भगवान भोले शंकर और राधा, कृष्ण की सुंदर झाकियां पेश कीं। यहां डॉ हरपाल सिंह, डॉ अशोक कुमार, सलिल जैन और हंसराज खुरमी मौजूद थे।