पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालतू कुत्ते ने कुछ दिनों में ही दस लोगों को काटा

पालतू कुत्ते ने कुछ दिनों में ही दस लोगों को काटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोग, पुलिस ने समझौता करवाया तो की नारेबाजी

सिटी रिपोर्टर| जगराओं

स्थानीय कुक्कड़ चौंक के साथ लगते मुहल्ले में रहते एक परिवार की और से पाला गया पालतू कुत्ता आदमखोर हो गया है।पिछले कुछ समय दौरान ही इस कुत्ते की और से मुहल्ले में रहते एक दर्जन के करीब लोगो को काटा गया है जिससे सभी मुहल्ला निवासी काफी परेशान है।मुहल्ला निवासियों का कहना है कि यदि वो कुत्ते के मालिक को इस बारे में कहता है वो भी मुहल्ला निवासियों से झगड़ा करता है जिसके चलते ही सारा मामला थाना सिटी तक पहुंचा।आज शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में मुहल्ला निवासी शिकायत लेकर थाना सिटी एसएचओ इन्द्रजी सिंह के साथ पहुंचे जिन्होंने जांच के लिए आगे मामला एसआई किक्कर सिंह को भेज दिया।कुछ समय बाद ही थाने बुलाए गए दोनों पक्षों का पुलिस ने समझौता करवा दिया जिससे खफा मुहल्ला निवासी रोस में आए और उन्‍होंने नारेबाजी करनी शुरु कर दी।मुहल्ला निवासियों में शामिल जसपाल सिंह,रिंकू वर्मा,जीत सिंह,गुरमीत सिंह,सौरव बिंदरा,राजू राय,विजय शर्मा,प्रवीन कुमारी,जोरा सिंह आदि ने बताया कि मुहल्ले के रहने वाले एक पालतू कुत्ते में मोहल्ला निवासियों का घरो से बाहर निकलना दुश्वार किया हुआ है।उन्‍होंने बताया कि छोटे छोटे बच्चे खौफ के साय में स्कूल जाते व आते है।

खबरें और भी हैं...