पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक बैक करते बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

ट्रक बैक करते बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह गुरुद्वारा नानकसर साहिब में माथा टेकने गई महिला की ट्रक के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। हादसा बाबा कुंदन सिंह जी वाली जगह के पास डियोडी में हुआ। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय छिंदर कौर निवासी नजदीक गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा मोरी गेट के तौर पर हुई है। महिला पिछले 22 वर्षों से लगातार रोजाना किसी वाहन चालक से लिफ्ट लेकर ही गुरुद्वारा साहिब जाती-आती थी। महिला के बेटे के बयान पर थाना सिटी की पुलिस द्वारा ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक यूपी से गेहूं से भरा ट्रक लेकर कस्बा मूनक का कर्मजीत सिंह जगराओं आया था। कर्मजीत को गेहूं को लुधियाना जीटी रोड पर स्थित एक रोलर फ्लोर मिल में उतारना था। लेकिन वो रात के समय लंगर खाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में रुक गया। रात का लंगर खाकर वही ट्रक में सोए कर्मजीत ने सुबह नींद से जागकर जैसे ही ट्रक पीछे की ओर से करना शुरू किया तो पीछे वाले दोनों टायरों के नीचे छिंदर कौर आकर कुचली गई। माथा टेकने पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं ने चिल्लाना शुरू किया, लेकिन तब तक ट्रक 150 मीटर के करीब महिला को पीछे की ओर से घसीट चुका था। कुचलने से महिला के शव की हालत खराब थी। उसके शरीर में सिर्फ हाथ और पैरों के सिवाय और कुछ भी नहीं बचा था। एसआई किक्कर सिंह ने बताया कि महिला के बेटे बूटा सिंह के बयानों पर ट्रक चालक कर्मजीत सिंह पर धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

छिंदर कौर की फाइल फोटो

ट्रक के नीचे आने से कुचला पड़ा महिला का शव और जानकारी देते लोग।

खबरें और भी हैं...