जगराओं| पंजाब भर में जो भी विकास कार्य अकाली सरकार ने अधूरे छोड़ दिए थे उन विकास कार्यों को अब कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। यह बात पूर्व काग्रेंसी मंत्री मलकीत सिंह दाखा ने कही। दाखा शनिवार को शहर की सबसे पुरानी ग्रेवाल कॉलोनी में बनने वाली सड़क का शुभारंभ करने आए थे। यहां गोपाल शर्मा, सतीश कुमार पप्पू, सतिंदर पाल ग्रेवाल, गुरमेल सिंह, कर्मजीत कैथ, सुखदेव सिंह सेबी, राकेश कुमार रोडा, कपिल नरूला, पुरुषोत्तम लाल खलीफा, टोनी और साजन मल्होत्रा मौजूद थे।